Madhubani News : कोनार गांव में मनाया पीएम का जन्म दिवस समारोह

फुलपरास विधानसभा के संयोजक उपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में कोनार गांव स्थित चंदन चबूतरा पर विश्वकर्मा पूजा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. फुलपरास विधानसभा के संयोजक उपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में कोनार गांव स्थित चंदन चबूतरा पर विश्वकर्मा पूजा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर सर्वप्रथम चंदन चबूतरा पर 101 दीप जलाकर पीएम मोदी के लंबी उम्र की कामना की गयी. वहां मौजूद नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत हाथ में झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की. मौके पर एक मां के नाम से फलदार पौधारोपण भी किया गया. इसके बाद सभा का आयोजन किया गया. जिसमें सभी को भाजपा का प्रतीक चिह्न की पट्टी और टोपी वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक उपेंद्र कुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व कृतित्व का चर्चा करते हुए कहा कि संपूर्ण देश विकास की शिखर पर पहुंचने का काम किया गया है. गरीबों के घर तक अनाज से लेकर पक्का मकान किसानों के खाते में राशि पहुंची है. मौके पर विधानसभा प्रभारी सहदेव साह, झंझारपुर विधानसभा प्रभारी अनीता यादव, जीवछ भीडवार, विजय राउत, संदीप दास, जितेंद्र यादव, पंकज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह कई लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता घोघरडीहा पश्चिम मंडल अध्यक्ष रेणु देवी ने की. जबकि मंच संचालन उपेंद्र कुमार यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >