सोलर पैनल लगाने पर मिल सकती है 98 हजार तक सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ

केंद्र और बिहार सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर भारी सब्सिडी मिल रही है. बिहार के निवासी 98 हजार रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं. जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज.

मधुबनी: बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभाग के सहायक अभियंता संजीत कुमार और कनीय अभियंता नंद किशोर कुमार ने आम लोगों को योजना की जानकारी दी.

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ

अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिया जा रहा है. सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार के साथ बिहार सरकार की ओर से भी अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है.

बिहार के निवासियों के लिए केंद्र की सब्सिडी के अलावा 10 से 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त राज्य सब्सिडी का प्रावधान बताया गया. इस तरह कुल 98 हजार रुपये तक की दोहरी सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है.

1 से 3 किलोवाट तक कितनी सब्सिडी

शिविर में बताया गया कि 1 किलोवाट के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार और बिहार सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की सब्सिडी दी जायेगी. 2 किलोवाट पर केंद्र से 60 हजार और राज्य सरकार से 20 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

वहीं, 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार और बिहार सरकार की ओर से अधिकतम 20 हजार रुपये की सब्सिडी देय बतायी गयी.

आवेदन के लिए ये शर्तें जरूरी

सहायक अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है. इसके साथ ही आवेदक के पास स्वयं का पक्का मकान और वैध बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है.

आवेदन में इन दस्तावेजों की जरूरत

योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, नवीनतम बिजली बिल, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी बताया गया. अधिकारियों ने शिविर में लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी दी.

यह भी पढ़ें

Rajendra Setu पर काम के चलते 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avnish kumar karn

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >