VIDEO: आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है..., बिहार की धरती से पीएम मोदी की दहाड़

PM Modi On Pahalgam Terror Attack: बिहार के मधुबनी जिले में पंचायती राज दिवस समारोह के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया. पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने मासूमों को मारा है. उन्हें मिट्टी में मिला देंगे.

PM Modi On Pahalgam Terror Attack: बिहार के मधुबनी जिले में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया. अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की और कहा कि “22 अप्रैल को पहलगाम में जिन मासूमों को हमसे छीना गया, आज पूरा देश उनके दर्द में साझीदार है. हम सभी को उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए.”

पीएम मोदी ने इस हमले को देश की आत्मा पर हमला करार देते हुए कहा कि “आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, कोई बंगाली था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती और कोई बिहार का लाल था. आज करगिल से कन्याकुमारी तक भारत आक्रोशित है.”

दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है

उन्होंने मधुबनी से दहाड़ते हुए कहा कि ‘पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी.”आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया. इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था. आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है.’

आतंकियों को अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे

पहलगाम आतंकी हमले पर PM मोदी ने दुनिया को मैसेज देने के लिए मंच से अंग्रेजी में कहा कि, ‘हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिलकर रहेगी. ‘न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव हम प्रयास करेंगे. पूरा देश इस संकल्प में एक है. मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है. मैं अलग-अलग देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ हमेशा खड़े हैं. ‘

Also Read: आतंकी हमले पर CM नीतीश का कड़ा संदेश: पहलगाम की घटना निंदनीय, आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >