Madhubani News : एसएच 51 पर पिकअप ने सात वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत

स्थानीय बाजार के एसएच 51 पर अहले सुबह तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े एक सात वर्षीय बच्चे को कुचल दिया.

खुटौना. स्थानीय बाजार के एसएच 51 पर अहले सुबह तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े एक सात वर्षीय बच्चे को कुचल दिया. यह घटना इंदिरा चौक से दक्षिण मृतक के घर से तकरीबन पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई. मृतक की पहचान शिवनारायण साह के सात वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई. पिकअप की पहचान कर ली गयी है. चालक व वाहन मालिक स्थानीय निवासी मोहन साह के पुत्र मंटू साह बताया गया है. सुबह हर्ष कुमार के पिता शिवनारायण साह अपने दरवाजे पर खड़े थे. इतने में कुछ ही दूरी पर चिल्लाने की आवाज आयी. पिकअप नीचे घसीटते हुए तकरीबन दो सौ मीटर तक लाया, हर्ष के पिता शिवनारायण साह गाड़ी को आगे से घेरने की कोशिश की. लेकिन गाड़ी की रफ्तार के आगे आगे नहीं जा सके. चालक वाहन लेकर भाग गया. घायल बच्चे को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी लाया गया, जहां से मधुबनी रेफर कर दिया. वहां से भी बच्चे को रेफर कर दिया गया. बच्चे के पिता ने प्राइवेट अस्पताल में भी ले गए, लेकिन वहां भी बच्चे को भर्ती नहीं लिया गया. अंत में बच्चा वहीं दम तोड़ दिया. लाश घर पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने बाजार के दो जगहों पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान यातायात बाधित होने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई. बताया जा रहा है कि वाहन चालक मंटू साह का आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई मामले में नामजद भी है. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने दल-बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के आश्वासन पर जाम को हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >