Madhubani News : पंसस की सामान्य बैठक में विकास योजना पर हुई चर्चा

पंडौल प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में पंचायत समिति सदस्य की सामान्य बैठक हुई.

सकरी. पंडौल प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में पंचायत समिति सदस्य की सामान्य बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख संझा देवी ने की. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने सभी संचालित योजना पर चर्चा की. योजना के चयन में पारदर्शिता व सभी क्षेत्रों में सामान्य रूप से योजना पर चर्चा हुई. बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित सीओ, सीडीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, आरईओ, जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित थे. बीडीओ मनोज कुमार राय ने कहा कि बिना सूचना के बैठक में शामिल नहीं होने वाले पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बीडीओ,उप प्रमुख दीपक कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य हेमंथ सिंह, तिरपित कामत, विजय शंकर पासवान, धमेंद्र दास, मो. उजाले, ललिता देवी, विनोद महतो, गणेश यादव, बब्लू राउत, सीमा मिश्रा, मनीषा देवी, प्रमीला देवी, महादेव पासवान, मो. अलाउद्दीन, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शकील अहमद, सांख्यिकी पदाधिकारी जफर अंसारी, कार्यालय प्रधान लिपिक, पीएचईडी के सहायक अभियंता, मुखिया रामकुमार यादव, मुखिया दशरथ झा, मुखिया दिलीप झा, मुखिया राज कुमार कामत, मुखिया अरुण राउत, पूर्व मुखिया पवन यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >