मधुबनी: SFC पर पैक्सों का करीब 86 करोड़ रुपये बकाया, चावल जमा करने के बाद भी भुगतान नहीं

मधुबनी में धान खरीद के बाद पैक्सों ने SFC को चावल तो दे दिया, लेकिन 86 करोड़ के बकाया भुगतान से अध्यक्षों पर बैंक ब्याज चुकाने का दबाव बढ़ गया है. SFC के जवाब से पैक्सों में नाराजगी है.

मधुबनी: जिले में धान खरीद योजना समाप्त होने के बाद खरीदे गये धान के एवज में पैक्स अध्यक्षों एवं समिति के सदस्यों ने राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को चावल की आपूर्ति कर दी है. लेकिन चावल जमा करने के बाद भी पैक्सों की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से अध्यक्षों पर बैंक का ब्याज चुकाने का बोझ बढ़ रहा है.

इसे लेकर रहिका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की.

SFC पर 800 से अधिक लॉट का करीब 86 करोड़ बकाया

बैंक अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि राज्य खाद्य निगम पर 800 से अधिक लॉट की करीब 86 करोड़ रुपये की राशि बकाया है. राशि का भुगतान नहीं होने के कारण धान खरीद में शामिल पैक्स अध्यक्षों एवं समिति के सदस्यों को बैंक को ब्याज देना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि राशि के भुगतान को लेकर राज्य खाद्य निगम के प्रबंधक को कई बार पत्र भी लिखा गया है.

ब्याज की राशि जोड़कर भुगतान करने की मांग

रमन कुमार सिंह ने कहा कि राज्य खाद्य निगम को पैक्स अध्यक्षों को बकाया राशि के साथ ब्याज की राशि भी जोड़कर भुगतान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब पैक्स की ओर से निर्धारित समय पर चावल जमा कर दिया गया है, तो उसकी राशि का भुगतान भी समय पर होना चाहिए.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान के साथ ब्याज की राशि नहीं दी गयी, तो पैक्स अध्यक्ष राज्य खाद्य निगम के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे.

आवंटन मिलते ही होगा भुगतान : जिला प्रबंधक

इस संबंध में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक अजीतेंद्र किशोर ने बताया कि भुगतान के लिए फिलहाल आवंटन उपलब्ध नहीं है. जितना आवंटन मिला था, उसका भुगतान किया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त आवंटन के लिए विभाग को लिखा गया है. जैसे ही आवंटन प्राप्त होगा, उसी दिन संबंधित पैक्सों को भुगतान कर दिया जायेगा.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर: रोजगार मेले में 346 अभ्यर्थियों में 143 का चयन, टाटा मोटर्स ने 72 युवाओं को दी नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >