मधुबनी में थाना परिसरों से हटेंगे जब्त वाहन, SSP ने सभी थानाध्यक्षों को जारी किया आदेश

मधुबनी जिले में थानों और सड़कों पर वर्षों से खड़े जब्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई कर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में उठाया गया है.

Madhubani News: मधुबनी जिले के सभी थाना परिसरों और उनके आसपास की सड़कों पर लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को नियमानुसार कार्रवाई कर जल्द वाहनों को हटाने तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

बिहार पुलिस मुख्यालय के यातायात प्रभाग, पटना के निर्देश के आलोक में एसएसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को पत्र जारी किया है. इसमें थाना परिसरों एवं आसपास की सड़कों पर लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को नियमानुसार हटाने का निर्देश दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का होगा पालन

जारी आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप विभिन्न थानों के समक्ष वर्षों से खड़े जब्त वाहनों को शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जानी है. इसके लिए सरकार से भी आवश्यक मांग की गई है ताकि प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके.

कार्रवाई की रिपोर्ट भी देनी होगी

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ विस्तृत प्रतिवेदन वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. आदेश की प्रति पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अंचल पुलिस निरीक्षकों को भी आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेजी गई है.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में 13 बिल पास, पेपर लीक गिरोह और भू-माफिया पर लगेगा CCA, इन कानूनों में बदलाव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >