Madhubani News : दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

थाना क्षेत्र स्थित मोहना जीरो माइल से राम चौक आने वाली मुख्य सड़क के काली मंदिर के निकट बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

झंझारपुर. थाना क्षेत्र स्थित मोहना जीरो माइल से राम चौक आने वाली मुख्य सड़क के काली मंदिर के निकट बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों में झंझारपुर थाना के कन्हौली निवासी तरवेज आलम, मो. शाहिद परवेज और मो. मुमताज शामिल हैं. मुमताज की स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि एक बाइक पर तीनों युवक सवार होकर मोहना जीरो माइल एनएच 27 से झंझारपुर बाजार की ओर आ रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार रहने के कारण मोड़ पर बाइक का बैलेंस बिगड़ जाने से दुर्घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >