सर्पदंश से वृद्ध की मौत

पंडौल थाना क्षेत्र के पचाढ़ी गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

सकरी. पंडौल थाना क्षेत्र के पचाढ़ी गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पचाढ़ी गांव निवासी 76 वर्षीय सुशील झा के रूप में की गई है. मृतक को गांव में ही एक जहरीले सर्प ने डंस लिया था. स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे दो पुत्र प्रभुजी झा, भगवान झा सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है. मृतक सुशील झा के निधन पर मुखिया दशरथ झा, प्रफुल चंद्र झा, शैलेंद्र झा, भवनाथ झ, दयानंद झा, अर्जुन झा सहित दर्जनों लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर संवेदना व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >