Madhubani News : प्रेक्षक ने मतदान केंद्र का लिया जायजा

केंद्रीय सामान्य चुनाव प्रेक्षक भीजे राजकर ने शुक्रवार को 19 मतदान केंद्र की जांच की. जिन केंद्रों का जायजा लिया.

बाबूबरही. केंद्रीय सामान्य चुनाव प्रेक्षक भीजे राजकर ने शुक्रवार को 19 मतदान केंद्र की जांच की. जिन केंद्रों का जायजा लिए उसमें प्राथमिक विद्यालय लालापट्टी एक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सतघरा के चार, प्राथमिक विद्यालय बथुआहा दो, मध्य विद्यालय घंघौर के एक, प्लस टू उच्च विद्यालय घंघौर के एक, कन्या मध्य विद्यालय भूपट्टी दो, प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय भूपट्टी के एक, प्राथमिक विद्यालय मुरहद्दी दो तथा मध्य विद्यालय पिरही तीन मतदान केंद्र शामिल है. इस क्रम में पदाधिकारी ने बूथ स्तरीय मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या, रैंप, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, मिड डे मील आदि की स्थिति का जायजा लिया. बताया गया कि इस क्रम में सतघरा मध्य विद्यालय परिसर में स्थित 40 से कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र को लेकर बीएलओ से विस्तृत जानकारी ली. पदाधिकारी को बीएलओ ने बताया कि रोजगार तथा उच्च शिक्षा के लिए अधिकांश मतदाता दूसरे प्रदेश को चले गए हैं. ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर लोग मतदान में भाग लेने का आग्रह कर रहे हैं. मौके पर बीएलओ को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. बीडीओ संजय कुमार दास, बीपीआरओ रिमझिम गुड़िया, बीसी स्वच्छता मो. सैयद, हरिनाथ मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >