पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई का आक्रोश मार्च, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

मधुबनी में एनएसयूआई ने पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला. विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया. जानें क्या हैं मुख्य मांगें.

Madhubani News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार झा के नेतृत्व में मधुबनी में आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं एवं छात्र-युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया.

केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. थाना चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया.

पेपर लीक पर सरकार को घेरा

पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आलोक कुमार झा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी का सड़क पर उतरना लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक है.

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस के पूर्वी जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भरोसा टूट रहा है.

प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव टेकनाथ पाठक, अनुरंजन सिंह, इम्तियाज शेख, निधि झा, कैफ राजा, हरिओम यादव, प्रियांसू कुमार, अजित कुमार, नीतीश पांडेय, मोहन कुमार, प्रिंस कुमार, विकास सहित एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: विद्यार्थियों के प्रदर्शन को लेकर मधुबनी में फ्लैग मार्च, SSP ने संभाली कमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >