Madhubani News : अनुपस्थित नौ कर्मियों से सीएस ने किया जवाब - तलब

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सुरक्षा गार्ड की भौतिक जानकारी ली.

मधुबनी.

सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सुरक्षा गार्ड की भौतिक जानकारी ली. इस दौरान सदर अस्पताल की 5 जीएनएम एवं 4 सुरक्षा गार्ड कार्यस्थल से अनुपस्थित थे. सीएस ने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब-तलब किया है. अनुपस्थित नर्सिंग स्टाफ में सरिता सिन्हा, रोहिणी कुमारी, सविता कुमारी, अनुपम कुमारी एवं अनुराधा सिन्हा शामिल थी. जबकि सुरक्षा गार्ड राम विवेकी ठाकुर, कौशल किशोर सिंह, कृष्ण मोहन ठाकुर एवं वलीउर रहमान शामिल थे. इस आशय की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने दी. कहा कि सभी अनुपस्थित जीएनएम एवं सुरक्षा कर्मियों से कारण पृच्छा की गयी है. स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित कर्मियों विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी

चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को बिना इलाज के वापस नहीं जाना पड़े. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में इलाज के लिए आने बाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. ऐसे में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के कारण मरीजों को बिना इलाज कराये वापस जाना पड़ता है. यह एक गंभीर समस्या है. अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए विभाग को सूचित किया जाएगा. इसका शत-प्रतिशत अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जायेगा, ताकि मरीजों को किसी तरह की समस्या नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >