NIA Raid: महाराष्ट्र के 122 करोड़ घोटाले की जांच बिहार तक पहुंची, NIA की मधुबनी में छापेमारी से हड़कंप

NIA Raid: महाराष्ट्र के 122 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मधुबनी जिले में पूर्व मंत्री हैदर आजम के भाई जावेद आजम के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर छापेमारी की है.

NIA Raid: महाराष्ट्र के न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में हुए 122 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अब बिहार तक पहुंच गई है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को मधुबनी जिले में डिजिटल दुनिया इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर छापेमारी की. यह शोरूम महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हैदर आजम के भाई जावेद आजम का बताया जा रहा है.

शोरूम मैनेजर से पूछताछ, लैपटॉप जब्त

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान NIA को शोरूम में मैनेजर मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. टीम ने कार्यालय से एक लैपटॉप भी जब्त किया है, जिससे घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना है.

बिहार के अन्य ठिकानों पर भी जांच जारी

NIA को शक है कि जावेद आजम के बिहार में कई अन्य ठिकाने भी हो सकते हैं, जहां से घोटाले से जुड़े दस्तावेज बरामद किए जा सकते हैं. एजेंसी मैनेजर और मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है ताकि अन्य ठिकानों का सुराग मिल सके.

जिले में मचा हड़कंप, NIA की टीम अब भी सक्रिय

NIA की इस कार्रवाई से मधुबनी जिले में खलबली मची हुई है. जिला मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जांच एजेंसी की टीम अब भी जिले में मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है. माना जा रहा है कि घोटाले से जुड़े और भी ठिकानों पर छापेमारी हो सकती है.

Also Read: चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने BJP छोड़ने का किया फैसला, यूट्यूबर ने बताई ये बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >