Madhubani News : मैथिल ब्राह्मणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं : आशुतोष

आशुतोष कुमार झा संतोष ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आजादी के बाद आज तक पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जिसमें मैथिल ब्राह्मण को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया है.

मधुबनी. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा संतोष ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आजादी के बाद आज तक पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जिसमें मैथिल ब्राह्मण को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया गया है. बिहार में ब्राह्मणों की सवर्णों में सर्वाधिक आबादी रहने के बावजूद हक मारा जा रहा है. जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. बिहार से लेकर उत्तरप्रदेश तक भाजपा ब्राह्मणों को उपेक्षित अपमानित कर रही है. उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा ब्राह्मण विधायकों को नोटिस जारी करने की प्रवृत्ति निश्चित तौर पर असहनीय है. समाज को लगातार कमजोर करने की साजिश रची जा रही है. प्रेसवार्ता में प्रमंडल संयोजक विक्की कुमार झा, जिलाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण झा, आनंद कुमार झा, सीएम झा, चंदन मिश्रा, अमित झा नन्हे आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >