Madhubani News : महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के नलिनी रंजन करेंगे नामांकन

महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य नलिनी रंजन झा रूपन सोमवार को बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे.

बेनीपट्टी. महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य नलिनी रंजन झा रूपन सोमवार को बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करेंगे. उन्होंने महागठबंधन के सभी घटक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार की शाम प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि मतदाता व कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि यहां का बेटा ही बेनीपट्टी का नेता बनकर इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करे. कांग्रेस ने इस बार बेनीपट्टी से प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सहयोग और बेनीपट्टी की जनता के स्नेह व आशीर्वाद से वह पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास एवं सभी लोगों के हक-अधिकार के लिये आवाज उठाकर समस्याओं का समाधान करना जीत के बाद उनकी पहली प्राथमिकता होगी. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, प्रखंड राजद अध्यक्ष रामबरण राम, माले के प्रखंड सचिव श्याम पंडित, राजद के ललिता देवी, कामेश्वर यादव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रंजीत रंजन बबलू, विजय कृष्ण झा व सुनील झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >