बेनीपट्टी के परकौली में 14.70 लाख से बने तालाब घाट का उद्घाटन, जर्जर सामुदायिक भवन का भी हुआ लोकार्पण

मेदिनीपट्टी प्रखंड की परकौली पंचायत में मंगलवार को विकास कार्यों की सौगात मिली. सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव और एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने नवनिर्मित तालाब घाट और जीर्णोद्धार किए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया. इन विकास कार्यों से स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी.

Madhubani News: बेनीपट्टी प्रखंड की परकौली पंचायत के वार्ड संख्या-8 में मंगलवार को विकास कार्यों की सौगात मिली. भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) घनश्याम ठाकुर ने नवनिर्मित तालाब घाट का उद्घाटन तथा जीर्णोद्धार किए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

14.70 लाख रुपये से बना आधुनिक तालाब घाट

सांसद ऐच्छिक कोष से करीब 14.70 लाख रुपये की लागत से सरकारी तालाब पर आधुनिक घाट का निर्माण कराया गया है. ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां कपड़ा बदलने (चेंजिंग रूम) की भी व्यवस्था की गई है. इससे छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.

सामुदायिक भवन का भी हुआ कायाकल्प

कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या-8 में स्थित पुराने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया. यह भवन पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव के सांसद निधि से बना था, लेकिन समय के साथ जर्जर हो गया था. स्थानीय लोगों की मांग पर एमएलसी की अनुशंसा से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 5 लाख रुपये खर्च कर भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है.

ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

स्थानीय लोगों ने कहा कि तालाब घाट और सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. अब धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और पंचायत स्तर की बैठकों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में योगी यादव, सुभाषचंद्र उदय, रंधीर ठाकुर, चंदन ठाकुर, सुधीर सिंह, वीरेंद्र मंडल, नवीन झा, अमरनाथ साह, वागीशकांत झा, पवित्र ठाकुर, उमाशंकर गुप्ता, कृष्णकांत झा, मोहन मिश्र, रंजीत यादव, नवल किशोर कामत, अमरेश वर्मा, सिंघेश्वर कामत, भवानंद झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, नवीन लाल कर्ण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >