Madhubani News : स्कूली छात्रों ने प्रभात फेरी निकाल स्वच्छता की ली शपथ

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद झंझारपुर द्वारा स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद झंझारपुर द्वारा स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी, मानव शृंखला, स्वच्छता शपथ, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा ‘एक पत्र अभिभावक के नाम’ जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया. अभियान में लगभग 6 हजार विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की. आयोजन में बीएन झा डॉन बास्को पब्लिक स्कूल, कन्हौली, बाल निकेतन पब्लिक स्कूल, प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल, स्क्रैड मिशन स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, मून लाइट पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण स्कूल, कन्हयालाल मध्य विद्यालय शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >