Madhubani News : पथ निर्माण मंत्री ने किया 113 करोड़ की 5 योजनाओं शिलान्यास

नगर निगम के विवाह भवन परिसर में रविवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने तकरीबन 113 करोड़ की लागत की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया.

मधुबनी. नगर निगम के विवाह भवन परिसर में रविवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने तकरीबन 113 करोड़ की लागत की पांच योजनाओं का शिलान्यास किया. मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद मधुबनी सहित पूरे क्षेत्र की जनता को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा. व्यापार और व्यवसाय की संभावनाओं में वृद्धि होगी. लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी. मंत्री ने कहा कि सभी 5 योजनाओं की निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. शीघ्र कार्य आरंभ हो जाएगा. शिलान्यास की गई योजनाओं में प्रमुख रूप से औंसी जीरो माईल से कमतौल कोठी भाया बिस्फी विद्यापति जन्मस्थली पथ की चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य, सिंघानिया चौक से सूड़ी हाई स्कूल भाया स्टेडियम चौक महराजगंज चौक, गाँधी चौक तक पीसीसी पथ एवं नाला का निर्माण कार्य, आरके कॉलेज मेन गेट से बुवना उद्यान भाया किशोरी लाल चौक, लोहरसारी चौक-संतुनगर चौक तक पीसीसी पथ एवं नाला निर्माण कार्य, खजौली संतु चौक से सुक्की पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण एवं मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना पथ व बाबूबरही बाजार के पीक्यूसी पथ व नाला का निर्माण कार्य शामिल है. मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार पूरे राज्य में सुगम यातायात और जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है. विशेषकर शहरी क्षेत्रों में पथों और नालों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. सरकार की मंशा हर वर्ग के लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाना है. आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में साफ दिखाई देगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया जबकि मंच देवेंद्र यादव ने किया. इस अवसर पर सांसद अशोक यादव, विधायक विनोद नारायण झा, समीर महासेठ, महापौर अरुण राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, प्रदेश भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद, श्रवण पूर्वे सहित कई नेता व स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >