Madhubani News : परिवहन मंत्री ने घोघरडीहा में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग

क्षेत्रीय विधायक एवं सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर घोघरडीहा स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग की है.

फुलपरास. क्षेत्रीय विधायक एवं सूबे के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर घोघरडीहा स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि पूर्णिया की सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा से छेड़हटा अमृतसर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया. जिसका वाणिज्य परिचालन आगामी 22 सितंबर से किया जाएगा. इस ट्रेन परिचालन में घोघरडीहा में ठहराव नहीं होने से क्षेत्र वासियों में निराशा है. जबकि घोघरडीहा एक प्रमुख व्यवसायिक स्थल के साथ साथ विधानसभा क्षेत्र का एक ही रेलवे स्टेशन है जहां से लोगों को हमेशा बाहर प्रदेश हो या कोई भी स्थान पर जाना आना रहता है. साथ ही उक्त ट्रेन के ठहराव से रेलवे को राजस्व भी बढ़ेगा. साथ ही लोगों को इसका लाभ भी मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >