Madhubani News : छह अपराधियों ने दुकान से 50 हजार नकद सहित लाखों लूटे

अरेर थाना क्षेत्र की नगवास पंचायत के बरही चौक पर शनिवार की शाम दो बाइक पर सवार हथियार से लैश छह अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की.

बेनीपट्टी. अरेर थाना क्षेत्र की नगवास पंचायत के बरही चौक पर शनिवार की शाम दो बाइक पर सवार हथियार से लैश छह अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की. बताया जा रहा है कि बरही चौक पर खिरहर गांव के स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार की शिवा ज्वेलर्स व बर्तन भंडार नामक दुकान में अपराधियों ने लूटपाट की. बाइक पर अपराधियों में से एक ने सोने की चेन व ब्रासलेट खरीदने के बहाने दुकान में आया. इस दौरान जब दुकानदार उसे सोने की चेन दिखाने लगा तो इसी दौरान उसने बाहर रुके अपने अन्य पांच साथियों को इशारे से बुला लिया. इसके बाद बाहर रुके सभी पांच अपराधी भी दुकान पर पहुंच गये. दुकानदार सहित वहां मौजूद अन्य लोगों को भी पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट की. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दुकान से करीब 50 हजार रुपये व करीब दो लाख से अधिक कीमत की सोना चांदी के जेवरात लूट कर चलते बनाे. बताया जा रहा है कि दो अपराधियों के हाथ में पिस्टल था. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बरही चौक से कलुआही की ओर जाने वाली नहर होते हुए भाग गये. घटना के दौरान भय के कारण आसपास मौजूद लोग भी कुछ कर नही सके. उधर, लूट की घटना की सूचना मिलते ही अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की. जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंच छानबीन करने में जुट गये. एसडीपीओ ने बताया कि दो बाइक पर छह अपराधी पहुंचे थे, जो लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गये. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही एसपी के निर्देश पर घटना अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये एसआइटी टीम का गठन कर अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पुलिस अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >