ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत

खजौली-मधुबनी रेखखंड स्थित ठाहर गांव में गुमटी संख्या- 25 के समीप मंगलवार को करीब पांच बजे शाम में एक अज्ञात अधेड़ ट्रेन से टकरा गया.

खजौली. खजौली-मधुबनी रेखखंड स्थित ठाहर गांव में गुमटी संख्या- 25 के समीप मंगलवार को करीब पांच बजे शाम में एक अज्ञात अधेड़ ट्रेन से टकरा गया. उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार पांच बजे के करीब ट्रेन जयनगर से मधुबनी की ओर जा रही थी. ठाहर गांव स्थित 25 नम्बर गुमटी से करीब पचास मीटर दक्षिण रेलपटरी से होकर व्यक्ति चल रहा था. तेजगति से आ रही ट्रेन के सामने टकरा गया. जिसमें उसका शरीर क्षतविक्षत हो गया. स्थानीय गेटमेन के द्वारा डेमो ट्रेन को रोककर शव को रेल ट्रैक से हटाया. इसके बाद डेमो ट्रेन को छोड़ा गया. स्थानीय थाना एवं जीआरपी को घटना की सूचना दी गई है. पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >