Nazir Tol Primary School: प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नाजिर टोल में पठन-पाठन की व्यवस्था नियमित और अनुशासित ढंग से संचालित की जा रही है. विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का संचालन भी प्रतिदिन निर्धारित समय पर हो रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
विद्यालय में 114 विद्यार्थी नामांकित
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शम्भू कुमार ने बताया कि स्कूल में कुल 114 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए एक रसोइया कार्यरत हैं, जो प्रतिदिन निर्धारित समय पर भोजन तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराती हैं.
ग्रामीणों और शिक्षा समिति का मिल रहा सहयोग
प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्रामीणों और विद्यालय शिक्षा समिति के सहयोग से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बेहतर बना हुआ है. बच्चों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
सीमित संसाधनों में बेहतर प्रयास
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. विद्यालय परिवार का लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराना है.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
