Madhubani News : डीएम ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई.

मधुबनी. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आइटी प्रबंधक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे. वहीं, जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निबटारा समय पर करना अनिवार्य है. जिसका सतत मॉनिटरिंग जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी करेंगे. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत अधिरोपित शास्ति की वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए. जिन पदाधिकारी या कर्मियों पर शास्ति अधिरोपित की गई है उनके निकासी एवं व्यय पदाधिकारी को पत्र भेजकर आदेशित करें कि संबंधित कर्मियों के वेतन से निर्धारित राशि की कटौती अनिवार्य रूप से की जाए. जिला कोषागार पदाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से निर्देशित करने का आदेश दिया गया कि यदि संबंधित कर्मी के वेतन से कटौती नहीं की जाती है तो उनपर भी जवाबदेही तय की जाएग. बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार सहित सभी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >