Madhubani News : दुर्गापूजा में व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसडीएम व एसडीपीओ ने की बैठक

22 सितंबर से प्रारंभ होनेवाली शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीएम शारंग पाणि पांडेय और एसडीपीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में पुजारी व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक हुई.

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र के उच्चैठ स्थित सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में 22 सितंबर से प्रारंभ होनेवाली शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीएम शारंग पाणि पांडेय और एसडीपीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में पुजारी व प्रबुद्धजनों के साथ बैठक हुई. जिसमें पूजनोत्सव के दौरान उच्चैठ में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर व्यवस्था, साफ सफाई, ड्रॉप गेट व पार्किंग निर्माण, मेडिकल टीम की तैनाती, पेयजल की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति, कंट्रोल रूम बनाने, आइकार्ड निर्गत करने, गर्भगृह सहित पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैश रखने, मंदिर परिसर में दुकान नहीं लगाने तथा कतारबद्ध होकर दर्शन कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान एसडीएम व एसडीपीओ ने कहा कि नवरात्र में सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में दर्शन व पूजा अर्चना के लिये देश के विभिन्न प्रांतों तथा पड़ोसी देश नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. जिसमें विधि व्यवस्था कायम रखना चुनौतीपूर्ण होगा. इसको देखते हुए पूजा समिति और प्रशासनिक तैयारी भी दिखनी चाहिये. अधिकारियों ने कहा कि सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बारी-बारी से ही गर्भ गृह में प्रवेश कर मां छिन्नमस्तिका का दर्शन कर सकेंगे. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को मंदिर परिसर व उसके आस-पास साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया है़. प्रशासन द्वारा पूर्व से निर्धारित किये गये सीमा से बाहर कोई भी दुकानदार दुकान नहीं लगाण्ं, यह सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है़. बार-बार दिशा निर्देश देने के बावजूद भी कोई दूकानदार निर्देश की अवहेलना करते पाये जायेंगे तो उनको चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. सामाजिक संस्था के स्वयंसेवक गर्भगृह और मंदिर परिसर के बाहर ही अपनी सेवा दे सकेंगे. इन दोनों स्थानों पर प्रशासन खुद मुश्तैदी से विधि व्यवस्था संभालने का काम करेगी. अधिकारियों ने यह भी कहा कि गर्भगृह, मंदिर परिसर सहित अन्य स्थान सीसीटीवी से पूर्णतया लैश रहेंगे, यह पूजा समिति सुनिश्चित करेगी. सभी पुजारी अपने पोशाक और आइकार्ड के साथ रहेंगे. किन्हीं पुजारी या उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं से मनचाहे रूप से जबरदस्ती रुपये की मांग नही की जायेगी. इसके लिये पूजा सामग्री घेरा गया और प्रशासन के पास शिकायत या वीडियो पहुंचा तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने जोर देते हुए कहा कि अष्टमी के दिन बलि प्रदान के समय दर्शन नहीं रुकना चाहिये. बैठक में अंबेडकर चौक, मल्हामोड़, उच्चैठ बाजार, उच्चैठ बैंक चौक, हाथीगेट, धनौजा में पुल के समीप और बसवरिया के समीप ड्रॉप गेट व दूर दूर से आनेवाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सुरक्षित खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की जवाबदेही जिला परिषद द्वारा जिन्हें डाक दी गई है़, उन्हें निर्देशित किया. इधर स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये सभ्य नल जल योजना को सुचारू कराने का आग्रह किया गया. अधिकारियों ने मंदिर परिसर का जायजा भी लिया. मौके पर बीडीओ महेश्वर पंडित, राजस्व अधिकारी गणेश साह, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह, मंदिर के पुजारीगण व रघुनाथ महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >