Madhubani News : उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए सीआरपी व पुलिस ने की बैठक

आगामी चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है. सीआरपी की रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारी व जवान झंझारपुर थाना पहुंचकर अधिकारियों, स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक की.

झंझारपुर. आगामी चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है. सीआरपी की रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारी व जवान झंझारपुर थाना पहुंचकर अधिकारियों, स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक की. सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार ने स्थानीय लोगों से बातचीत में कहा कि उनकी टीम का गठन पूरे राज्य में दंगा रोकने, उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए किया गया है. बताया कि बटालिएन अभी आरा स्थित मुख्यालय में है. उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप समाज में बड़ी भूमिका अदा करते हैं. समाज में अराजक तत्वों पर नजर रखना हम आपका सबों कर्तव्य है, जो भी सामाजिक माहौल बिगाड़ने की सूचना आपको मिले, आप सूचना अपने पुलिस पदाधिकारियों से साझा करें. ताकि समय रहते समाज के माहौल को बिगड़ने से रोका जा सके. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंहा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से भी पूरी जानकारी हासिल की. बटालिएन के सहायक कमांडेंट अपनी टीम, स्थानीय पुलिस एवं गणमान्य लोगों के साथ आम लोगों में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से सड़क पर फ्लैग मार्च भी निकाला. उन्होने बताया कि राज्य में कहीं भी आवश्यकता होने पर जिलाधिकारी स्तर से रिक्यूजीशन प्राप्त होने के आधा घंटा के अंदर उनकी टीम संबंधित स्थल के लिए रवाना हो जाती है. मसलन गैस गन, रबड़ बुलेट गन आदि. इस दौरान राघवेद्र सिंह, सुधीर राय, मुन्ना भंडारी, विजय राउत, सईद अंसारी, गंगा यादव सहित दर्जनों गणमान्य एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >