Madhubani : एससी एसटी कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक

अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम अनीश कुमार ने गुरुवार को एससी एसटी कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक सदस्यों के साथ की.

फुलपरास . अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम अनीश कुमार ने गुरुवार को एससी एसटी कल्याण अनुश्रवण समिति की बैठक सदस्यों के साथ की. बैठक में सदस्यों ने जिला कार्यालय से प्राप्त एससी एसटी अत्याचार से संबंधित सूची का अवलोकन कर अनुमोदन कर दिया. साथ ही सदस्यों द्वारा कल्याण विभाग से कई सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जमीन होने के बाद भी अंचल अधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं देने की जानकारी दी. जिसे एसडीएम ने इस समस्या को दूर करने का आश्वासन समिति सदस्य को दिए. बैठक में अनुमंडल कल्याण अधिकारी सहित मुखिया आनंद प्रसाद चौपाल, मुखिया बुद्धप्रकाश, चूल्हाई कामत, राज कुमार राजा, वसंत कुमार सदाय आदि कई अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >