Madhubani News : त्रिवेणी तट पर कल्पवास मेला के लिए की बैठक

पिपरघाट स्थित कमला बलान व सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर इस बार भी कार्तिक कल्पवास मेला लगेगा.

बाबूबरही. पिपरघाट स्थित कमला बलान व सोनी नदी के त्रिवेणी संगम तट पर इस बार भी कार्तिक कल्पवास मेला लगेगा. इसके लिए त्रिवेणी तट पर साधु संतों की चहल पहल शुरू हो गयी है. इसे लेकर सिद्धि मनोकामना हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार की संध्या मारुति नंदन खालसा के संस्थापक महंत वैष्णव दास वामन भगवान के नेतृत्व में बैठक हुई. बताया गया कि सात अक्टूबर को ध्वजारोहण के बाद कल्पवास प्रारंभ हो जाएगा. जिसमें सैकड़ों संत महंत तथा गृहस्थ आश्रम के लोग एक महीने तक त्रिवेणी संगम तट पर भाग लेंगे. बताया गया कि कल्पवास मेला में एक महीने तक अनवरत रामायण पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम किया जाएगा. बैठक में एक अन्य महात्मा चंदेश्वर दास महाराज ने इस वर्ष से इसी त्रिवेणी संगम तट पर मिथिला परिक्रमा खालसा नाम से कल्पवास मेला के आयोजन करने की बात कही. यहां कई वर्षों से दो अलग-अलग साधु संतों का अखाड़ा लगता है, लेकिन इस वर्ष तीसरा अखाड़ा लगने की भी बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >