Madhubani News : अनुमंडलीय अस्पताल में लगा मेडिकल कैंप

उपाधीक्षक विकास मदन हरिनंदन के नेतृत्व में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया.

बेनीपट्टी. अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बीते बुधवार को अस्पताल के उपाधीक्षक विकास मदन हरिनंदन के नेतृत्व में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 300 मरीजों ने अपना इलाज कराया. अभियान का उद्घाटन एमएलसी घनश्याम ठाकुर व अस्पताल उपाधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. एमएलसी ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है. नये-नये आधुनिक यंत्र, उपस्कर, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिनियुक्त कर बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा को बेहतर किया गया है और आगे भी किया जायेगा. कैंप में 11 टेबल लगाये गये थे. जहां विभिन्न बीमारियों की जांच और इलाज के लिये विशेषज्ञ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया था. जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास एम हरिनंदन, मेडिसीन के डॉ. अमित कुमार साह, सर्जन डॉ. अमित कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा कुमारी, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ अमित प्रकाश, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हैना तब्बसुम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हबीबुल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक अख्तर, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, आयुष फिजिशियन डॉ. हरिशंकर ठाकुर व यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तारिक के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >