Madhubani News : बैठक में कइयों ने थामा गरीब लोक हित मोर्चा का दामन

. गरीब लोक हित मोर्चा की बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 में हुई.

Madhubani News : लखनौर / झंझारपुर. गरीब लोक हित मोर्चा की बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 में हुई. अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक प्रदीप ठाकुर ने की. बैठक में संगठन के विस्तार एवं नए सदस्यों को जोड़ने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई. इस दौरान संयोजक प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने गरीब लोक हित मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता लेने वालों में आलोक कुमार, सुनील मुखिया, नागमणि कुमार, अखिल शाफी, पप्पू चौधरी, बैजू चौधरी, सिकंदर यादव, जटा शंकर शाह सहित अन्य लोग शामिल थे.

सभी नव-नियुक्त सदस्यों ने जनहित एवं समाज कल्याण के कार्यों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मोर्चा के संयोजक प्रदीप ठाकुर ने कहा कि जब सोच नेक हो और इरादे मजबूत हों, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर गरीब व वंचित वर्गों के हित में संघर्ष करने की बात कही. मौके पर कुमार राजा, सुनील मुखिया, नवीन राय, ललन पासवान, बैजू चौधरी, गोविंद झा, सत्या कुमार, आलोक कुमार रंजन, बजरंग दास, मगनु यादव, गणेश राय, पीटू कर्ण, राजा मंडल सहित संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >