एसएसबी ने टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी 18वीं बटालियन के जवानों ने गश्ती के दौरान ललमनियां थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. एक टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है.

Madhubani News: एसएसबी 18वीं बटालियन के धनुषी कैंप के जवानों ने गश्ती के दौरान अहले सुबह ललमनियां थाना क्षेत्र के मुनहरा नदी के पास एक टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब और दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ललमनियां थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

गश्ती के दौरान पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप

एसएसबी की टीम ने टेम्पो को रोककर तलाशी ली तो उसमें 540 बोतल नेपाली देसी शराब और 420 पीस नेपाली बीयर कैन बरामद हुई. इसके बाद दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर कैंप लाया गया, जहां शराब की गिनती और पूछताछ की गई.

महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ में गिरफ्तार पुरुष ने अपनी पहचान सुपौल जिले के भीमनगर निवासी मो. हसनैन के रूप में बताई. वहीं महिला तस्कर ने अपना नाम सुगुप्ता बताते हुए खुद को लदनियां थाना क्षेत्र के पिपराही गांव की निवासी बताया. दोनों को जब्त टेम्पो और शराब के साथ ललमनियां थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

शराब तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

ललमनियां थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: न्यायालय ने अपहृता के अभिभावक को बेटी की समुचित देखभाल एवं संस्कारित परवरिश करने की दी हिदायत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ramesh kumar sah

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >