मधुबनी: छात्र प्रदर्शन के बीच एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मधुबनी में छात्र प्रदर्शनों के बीच, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसका उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना और कानून तोड़ने वालों को चेतावनी देना था.

Madhubani News: जिले में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर शांति, विधि-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

दंगा निरोधक उपकरणों के साथ तैनात रहा पुलिस बल

प्रशासन की ओर से पहले ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. महिला और पुरुष पुलिसकर्मी दंगा निरोधक उपकरणों के साथ मुस्तैद रहे. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का संदेश भी दिया गया.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था भंग करने या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन के अनुसार फिलहाल जिले की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है तथा पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: घोघरडीहा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >