Madhubani: झमाझम बारिश के बाद ऑफिसर कॉलोनी में जलजमाव, नाला नहीं होने से बढ़ी मुसीबत

Madhubani News: मधुबनी में बुधवार की सुबह हुई जोरदार बारिश से ऑफिसर कॉलोनी और हॉस्पिटल रोड पर जलजमाव हो गया है. नाला निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: शहर में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है. ऑफिसर कॉलोनी और हॉस्पिटल रोड सहित कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. नालों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ी परेशानी

सड़कों पर घुटने भर पानी लग जाने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई. सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलजमाव की यह समस्या नई नहीं है, लेकिन इस बार की बारिश ने आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया है. हॉस्पिटल रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर जलजमाव से मरीजों को भी अस्पताल ले जाने में कठिनाई हो रही है.

नगर निगम की लापरवाही से आक्रोश

स्थानीय निवासी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ऑफिसर कॉलोनी के बगल की सड़क पर पानी की निकासी के लिए कोई नाला नहीं है. पिछले एक साल से मुहल्ले के लोग नगर निगम को नाला निर्माण के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों का आरोप है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो पानी अब लोगों के घरों में घुसना शुरू हो जाएगा. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है.

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >