Madhubani: अलाव की चिंगारी से मची तबाही, तीन परिवारों के मवेशी घर जलकर राख

Madhubani News: मधुबनी के मधवापुर में देर रात आग लगने से तीन परिवारों के मवेशी घर जलकर राख हो गए. जानकारी के अनुसार अलाव की चिंगारी से हादसा हुआ. अगलगी में दो मवेशियों की मौत हुई है. पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है. पढे़ं पूरी खबर…

Madhubani News: मधवापुर अंचल क्षेत्र के उतरा गांव के वार्ड संख्या 1 स्थित उत्तरवारी टोल में सोमवार की देर रात आग लगने से भारी तबाही हुई है. इस अगलगी में तीन ग्रामीणों के मवेशी घर जलकर राख हो गए, वहीं दो मवेशियों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब ग्रामीण गहरी नींद में थे.

अलाव की चिंगारी बनी काल

स्थानीय लोगों के अनुसार, ठंड से बचाव के लिए जलाए गए अलाव की चिंगारी से आग भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. इस हादसे में गांव के विशुनदेव ठाकुर, किशुनदेव ठाकुर और नरेश ठाकुर का मवेशी घर पूरी तरह जल गया. सबसे अधिक नुकसान विशुनदेव ठाकुर को हुआ है, जिनके दो मवेशियों की आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए. ग्रामीणों ने एकजुट होकर चापाकल और बाल्टियों के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे अन्य घरों को चपेट में आने से बचा लिया गया. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और अंचल कार्यालय को दे दी गई है. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: मधुबनी: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

मधुबनी से रमन मिश्रा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >