मधुबनी: लखनौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Madhubani News: लखनौर के पिपरा घाट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 24 लीटर देसी शराब बरामद की. शराब तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी से रमण कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Madhubani News: लखनौर में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कमला बांध के पिपरा घाट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 24 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई के दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली गई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार, आरएस थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक के जरिए शराब की खेप लेकर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने रविवार शाम पिपरा घाट के पास विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोककर जांच की गई.

बोरी में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक पर रखी बोरी से 24 लीटर देसी शराब बरामद की. पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया.

दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए

गिरफ्तार तस्करों की पहचान राकेश कुमार पासवान और सुमन मिश्र के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली है. थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूरी कर ली गई है. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस क्षेत्र में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >