मधुबनी: बिरौली में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 6 लाख के जेवरात उड़ाये

Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब छह लाख रुपये के जेवरात सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से…

 मधुबनी के बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

Madhubani News: बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने गृहस्वामी सुधीर कामत के घर से नई नवेली दुल्हन के करीब छह लाख रुपये मूल्य के जेवरात, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

शातिराना तरीके से घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी सुधीर कामत अपने पुत्र सोनू कामत के साथ गाजियाबाद में रहकर काम करते हैं. घर की देखरेख की जिम्मेदारी उनकी वृद्ध मां के पास थी. चोरों ने पहले घर के पीछे लगे बल्ब को फोड़ दिया, फिर आरी से पीछे की ग्रिल का हैंडल काटकर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद चार कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और ट्रंक में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.

नई दुल्हन के जेवरात भी ले गए

परिजनों के अनुसार, सोनू कामत की शादी के बाद विदाई में मिले करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात अलमारी में सुरक्षित रखे गए थे. चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, नथिया, अंगूठी, टीका, पायल, पाजेब समेत अन्य आभूषण और बर्तन भी ले गए. सुबह सफाई के लिए पहुंची वृद्ध महिला ने घर का सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई.

पुलिस कर रही जांच

सूचना पर एसआई विश्वनाथ कुमार और आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि गृहस्वामी के गाजियाबाद से लौटने के बाद लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >