बैंक रिटायरीज का बड़ा फैसला! पेंशन अपडेशन नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

Madhubani News: मधुबनी में बिहार ग्रामीण बैंक रिटायरिज यूनियन की बैठक में पेंशन अपडेशन की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक में एक्सग्रेसिया से असंतोष, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कटौती और बैंक रिटायरीज के अन्य मुद्दों को लेकर भी रणनीति बनाई गई.

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: बिहार ग्रामीण बैंक रिटायरिज यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को मधुबनी में हुई. बैठक में पेंशन अपडेशन, एक्सग्रेसिया, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम और बैंक रिटायरीज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए चरणबद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया.

पेंशन अपडेशन को लेकर आंदोलन होगा तेज

मधुबनी के एक होटल में आयोजित बिहार ग्रामीण बैंक रिटायरिज यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन (AIBRF) के संगठन सचिव डी.एन. त्रिवेदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से पेंशन अपडेशन की मांग को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके बावजूद अब तक सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की प्रमुख मांग पूरी नहीं हुई है.

एक्सग्रेसिया से रिटायरीज में असंतोष

डी.एन. त्रिवेदी ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने 1 नवंबर 2022 से बैंक रिटायरीज को एक्सग्रेसिया के रूप में आर्थिक लाभ देने का निर्णय लिया था. इसके तहत मूल पेंशन में अक्टूबर 2022 के महंगाई भत्ते को जोड़कर विभिन्न वेतन पुनरीक्षण के आधार पर लाभ दिया गया, जिससे रिटायरीज को प्रतिमाह करीब 1500 से 7000 रुपये तक की अतिरिक्त राशि मिली. हालांकि अधिकांश सेवानिवृत्त बैंक कर्मी इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं और इसे पेंशन अपडेशन का विकल्प नहीं मानते.

स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कटौती का विरोध

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन बैंक रिटायरीज से जुड़े मुद्दों पर ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के साथ बातचीत नहीं कर रहा है. साथ ही वरिष्ठ सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी की कटौती की जा रही है. इस मामले को लेकर एआईबीआरएफ ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है.

चरणबद्ध आंदोलन की बनी रणनीति

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि रिजर्व बैंक और बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों की तरह बैंक रिटायरीज के लिए भी पेंशन अपडेशन लागू कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा. सरकार और इंडियन बैंक एसोसिएशन से जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील भी की गई.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सुधीर कुमार सिन्हा, रामाशंकर प्रसाद और महेश कुमार सिन्हा ने की. मंच संचालन महासचिव प्रदीप कुमार ने किया. इस अवसर पर पी.के. दास, नरेंद्र श्रीवास्तव, उमेश वर्मा और विंदेश्वर महतो सहित कई प्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >