Madhubani News: राज्यसभा सांसद के पैतृक गांव में अब अर्पण की तैनाती, पुलिस लाइन भेजे गए आयुष कुमार झा

Madhubani News : मधुबनी एसपी ने अररिया संग्राम थाना के थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा को लाइन हाजिर कर दिया है. उनके स्थान पर अर्पण कुमार को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस बदलाव की चर्चा पूरे झंझारपुर क्षेत्र में हो रही है.जानिए खबर विस्तार से…

Madhubani News :  एसपी योगेंद्र कुमार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए झंझारपुर के अररिया संग्राम थाना में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की है. एसपी ने निवर्तमान थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा को लाइन हाजिर कर दिया है. उनके स्थान पर अर्पण कुमार को अररिया संग्राम थाना की कमान सौंपी गई है. अर्पण कुमार इससे पहले जिले के पतौना थाना में अपर थानाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

चर्चा में रहा थानाध्यक्ष का बदलाव

निवर्तमान थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा को पदमुक्त कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है. वे करीब एक साल से संग्राम थाना में तैनात थे. उनके अचानक हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. आयुष कुमार झा के कार्यकाल और अचानक हुई इस कार्रवाई ने जिले के पुलिस महकमे में भी हलचल पैदा कर दी है.

‘हॉट थाना’ माना जाता है अररिया संग्राम

बता दें कि अररिया संग्राम थाना सूबे के ‘हॉट’ थानों में शुमार किया जाता है. यह क्षेत्र जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का पैतृक गांव है. साथ ही, इस थाने को मॉडल थाना का दर्जा भी प्राप्त है. हाई-प्रोफाइल क्षेत्र होने के कारण यहां कानून व्यवस्था बनाए रखना नए थानाध्यक्ष अर्पण कुमार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी.

मधुबनी से संजय कर्ण की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >