पुलिस को देखते ही कार छोड़कर भागे दो तस्कर, डिक्की खोला तो मिली 60 लीटर अंग्रेजी शराब

पंडौल थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने यूपी नंबर की होंडा सिटी कार से 60.540 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. कार चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति फरार हो गए.

मधुबनी: पंडौल थाना क्षेत्र के विजय सलेमपुर से बिरौल चौक की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार की देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने यूपी नंबर की होंडा सिटी कार से 60.540 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस को देखते ही कार चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने शराब समेत कार को जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर शुरू की गयी वाहन जांच

पुलिस अवर निरीक्षक मेंहदी हुसन, सिपाही संजय कुमार भारती, सिपाही मिथुन कुमार, महिला सिपाही चांदनी कुमारी व अन्य पुलिस बल संध्या गश्ती पर थे. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त सड़क से चार पहिया वाहन में शराब की खेप ले जायी जा रही है.

सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देने के बाद विजय सलेमपुर से बिरौल चौक की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन जांच शुरू की गयी. इसी दौरान पुलिस को एक कार आती हुई दिखाई दी.

पुलिस को देखते ही कार छोड़कर भागे

पुलिस के अनुसार, कार चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा, वह वाहन छोड़कर भागने लगा. कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गाड़ी से उतरकर भागने लगा. सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों कहीं छिप गये.

इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार की डिक्की से विभिन्न मात्रा की अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

190 बोतलों में मिली 60.540 लीटर शराब

पुलिस के अनुसार, कार की डिक्की से 750 एमएल की 12 बोतल, 375 एमएल की 100 बोतल और 180 एमएल की 78 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. कुल शराब की मात्रा 60.540 लीटर बतायी गयी है.

पुलिस ने शराब के साथ यूपी नंबर की होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया.

पंडौल थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

यह भी पढ़ें

सूने घर की खिड़की तोड़कर 8 लाख की चोरी, 2 लाख नकद और जेवर ले गये चोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >