Madhubani : मवेशी घर में लगी आग, गाय और तीन बकरी झुलस कर मरी

थाना क्षेत्र की मैबी पंचायत के सोनबरसा में गुरुवार की रात लगी आग में मवेशी घर जलकर राख हो गया.

लखनौर . थाना क्षेत्र की मैबी पंचायत के सोनबरसा में गुरुवार की रात लगी आग में मवेशी घर जलकर राख हो गया. इसमें एक गाय का बच्चा एवं तीन बकरी भी झुलसकर मर गई. आग अलाव से लगने की बात बताई जा रही है. आग तीन से चार बजे रात में लगी. गृह स्वामी सियाशरण चौधरी को निंद खुली तो देखा कि घर धू धू कर जल रहा है. मवेशी को बचाने के क्रम में गृह स्वामी भी जख्मी हो गए. पीड़ित परिजन ने बताया कि डेढ़ लाख से अधिक की क्षति हुई है. आग की लपटे इतनी तेज थी कि पड़ोसी के भी दो बकरी झुलसकर मर गई. प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ समीर आलम घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी पशु का इलाज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >