Madhubani: वज्रपात से मकान को भारी नुकसान, परिवार बाल-बाल बचा

मधुबनी में आंधी-तूफान के बीच घर पर गिरी बिजली ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया. छत में छेद, सामान बर्बाद, परिवार बाल-बाल बचा. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के कुल्हरिया पंचायत स्थित परसा गांव में बुधवार देर शाम आए आंधी-तूफान के दौरान वज्रपात से एक पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि घर में मौजूद कुछ लोग हल्के रूप से घायल हो गए.

घर पर गिरा वज्रपात

जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार मिश्र अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में मौजूद थे. इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरी, जिससे घर की छत पर लगा तुलसी चौरा पूरी तरह टूट गया और छत में छेद हो गया. वज्रपात के कारण एस्बेस्टस शीट और रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई.

अंचल कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन

घटना के दौरान उड़ते मलबे से घर के अंदर मौजूद 3-4 लोग घायल हो गए. साथ ही रसोईघर में रखा सामान भी खराब हो गया. वज्रपात का असर आसपास के घरों पर भी पड़ा, जिससे कई मकानों के एस्बेस्टस शीट टूट गए.

गृहस्वामी पंकज कुमार मिश्र ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय बाबूबरही को देते हुए मुआवजे के लिए आवेदन दिया है.

मधुबनी से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >