मधुबनी: अंधेर नगरी नाटक के मंचन की तैयारी तेज, रंगकर्मियों की बैठक

मधुबनी: मधुबनी के राजनगर में 16 जून से शुरू होने वाली 30 दिवसीय हिन्दी नाट्य कार्यशाला में भारतेन्दु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध नाटक 'अंधेर नगरी' का मंचन तैयार किया जाएगा. कार्यशाला को लेकर रंगकर्मियों और सांस्कृतिक हस्तियों की बैठक आयोजित की गई. जानिए विस्तार से...

मधुबनी से केके पुट्टी की रिपोर्ट

मधुबनी: लोकहित रंग पीठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजनगर के अरविंद पैलेस में 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक हिन्दी नाट्य कार्यशाला की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई. शिवालय संगीत महाविद्यालय के निदेशक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजनगर सेवा समाज नाट्य परिषद के रंगकर्मियों और स्थानीय सांस्कृतिक हस्तियों ने भाग लिया.

16 जून को होगा कार्यशाला का उद्घाटन

संस्था के सचिव प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने बताया कि 16 जून को दोपहर एक बजे कार्यशाला का उद्घाटन होगा. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला खेल सह कला संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार, इप्टा के राष्ट्रीय सचिव इंद्रभूषण रमन बमबम, वरिष्ठ रंगकर्मी एवं फिल्म निर्देशक श्याम भास्कर सहित कई साहित्यकार और सांस्कृतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी.

अंधेर नगरी नाटक होगा तैयार

कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ रंगनिर्देशकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा. अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देशन में आधुनिक हिन्दी साहित्य के पितामह भारतेन्दु हरिश्चंद्र द्वारा रचित कालजयी व्यंग्य नाटक ‘अंधेर नगरी’ का मंचन तैयार किया जाएगा. वर्ष 1881 में लिखा गया यह नाटक आज भी अपनी सामाजिक प्रासंगिकता बनाए हुए है.

राष्ट्रीय स्तर के रंगनिर्देशक करेंगे मार्गदर्शन

कार्यशाला में संगीत नाटक अकादमी सम्मानित रंगनिर्देशक कुणाल, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के प्रकाश झा, संगीत नाटक अकादमी के पवन झा, किशोर केशव, ऋषि वशिष्ठ, अजीत आजाद और रवि भूषण मुकुल सहित कई वरिष्ठ रंगकर्मी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे.

राजनगर और मधुबनी में होगा मंचन

प्रो. महेंद्र लाल कर्ण ने बताया कि कार्यशाला के समापन पर ‘अंधेर नगरी’ का मंचन राजनगर स्थित अरविंद पैलेस के अलावा मधुबनी नगर भवन में भी किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >