बांसबाड़ी में आग लगने से नुकसान

कैथिनीया गांव के वार्ड 2 स्थित साहु टोल के समीप बागीचे, बांसबाड़ी में अचानक आग लग गई

लखनौर . थाना क्षेत्र के कैथिनीया गांव के वार्ड 2 स्थित साहु टोल के समीप बागीचे, बांसबाड़ी में अचानक आग लग गई. जिससे हजारों रुपये का बांस जलकर नष्ट हो गया. बांसबाड़ी के मालिक सैलजानंद ठाकुर, कृपा नंद झा, विजय कुमार ठाकुर, आनंद कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार ठाकुर, नवीन ठाकुर ने कहा कि दोपहर के समय अचानक आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों से मिली. ग्रामवासी आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. फिर अग्निशमक विभाग को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही विभाग द्वारा फायरबिग्रेड को भेजा गया. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. सीओ रितू सोनी ने कहा कि कर्मचारी को भेजा गया है. जांचोपरांत अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी. वैसे अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >