नई चीनी मिल की मांग तेज, विधायक माधव आनंद ने गन्ना मंत्री को सौंपा प्रतिवेदन

मधुबनी विधायक माधव आनंद ने गन्ना उद्योग मंत्री से मिलकर लोहट में नई चीनी मिल की स्थापना की मांग की है. उन्होंने पूर्व कर्मचारियों के बकाये भुगतान का मुद्दा भी उठाया.

मधुबनी: सकरी चीनी मिल को फिर से शुरू करने के फैसले के बाद अब लोहट में नई चीनी मिल स्थापित कराने की कवायद तेज हो गयी है. मधुबनी विधायक माधव आनंद ने गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से मुलाकात कर इस संबंध में प्रतिवेदन सौंपा. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिए गए प्रतिवेदन और उस पर मिले जवाब की प्रति भी मंत्री को दी.

विधायक ने कहा कि बिहार सरकार पांच वर्षों में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है. ऐसे में लोहट को भी इस योजना में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोहट में पहले से चीनी मिल थी, जिससे हजारों किसान और मजदूर जुड़े हुए थे.

लोहट मिल के पूर्व कर्मचारियों के बकाये का मुद्दा उठाया

माधव आनंद ने लोहट चीनी मिल के पूर्व कर्मचारियों के वर्षों से लंबित बकाया भुगतान का मुद्दा भी गन्ना उद्योग मंत्री के समक्ष उठाया. उन्होंने कहा कि मिल से जुड़े रहे कर्मचारियों के बकाये के भुगतान की दिशा में भी पहल जरूरी है.

विधायक ने कहा कि सकरी चीनी मिल के लिए लगातार ईमानदार प्रयास का परिणाम सरकार का इसे फिर से शुरू करने का निर्णय है. उसी संकल्प के साथ अब लोहट के लिए भी प्रयास जारी है.

उन्होंने कहा कि लोहट की परिस्थितियां अलग हैं, लेकिन इसके लिए संकल्प उतना ही मजबूत है. गन्ना उद्योग मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया है.

राज्य सरकार की ओर से 25 नई चीनी मिलों की स्थापना की योजना पहले ही सामने आ चुकी है. सरकार ने नई मिलों के लिए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में नीति स्तर पर भी पहल की है.

यह भी पढ़ें

घोघरडीहा स्टेशन पर 3 जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग, 27 सितंबर को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र नाथ झा

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >