Madhubani News : झमाझम हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जल जमाव ने बढ़ाई परेशानी

शनिवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शुक्रवार को भी जारी रही. इस कारण होगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

मधुबनी.

शनिवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शुक्रवार को भी जारी रही. इस कारण होगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण जिला मुख्यालय के महिला कालेज रोड, शंकर चौक, बीएन झा कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, हास्पिटल रोड, सदर अस्पताल, आफिसर कालोनी, भौआड़ा चौक, कोतवाली चौक, तिलक चौक, बाटा चौक सहित निगम के तीन दर्जनों से अधिक वार्डों में जलजमाव से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सबसे बुरा हाल बीएन झा कालोनी का है. यहां दर्जनों घरों के ग्राउंड फ्लोर में पानी घुस गया है. जिसके कारण यहां रहने वाले बुजुर्गों व बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. कुछ ऐसा ऐसा ही हाल सदर अस्पताल परिसर स्थित प्रसव कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, आई ओपीडी, सीटी स्कैन कराने आने वाले लोगों का है. अस्पताल परिसर में जल जमाव से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नगर निगम द्वारा बरसात के पहले नाले की सफाई एवं उड़ाही नहीं होने के कारण जलजमाव ने निगम प्रशासन की पोल खोल खोल दी है. बारिश के समय हर साल शहर का ऐसा ही हाल होता है.

विडंबना यह है, कि इसके लिए न तो नगर निगम और न ही जिला प्रशासन गंभीर है. जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पर रहा है. भारत मौसम विभाग एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान 20-24 सितंबर तक आकाश में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. अगले 12-24 घंटों में मैदानी एवं तराई के जिलों में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हो सकती है. एक -दो स्थानों आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. 20 सितंबर दोपहर बाद आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वर्षा के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वही शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.3 जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक एवं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

जलजमाव से बढी परेशानी

लागातार 6 दिनों से हो रही बारिश से सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष सहित विभिन्न कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर जल जमाव होने के कारण मरीजों एवं परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं बारिश के कारण जिला दवा भंडार, आई ओपीडी इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई.मूसलाधार बारिश के कारण शहर के रिहायशी इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बीएन झा कॉलनी एवं आदर्श नगर कालोनी के दर्जनों निवासियों ने कहा कि जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले तथा वाहन चालकों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ता है. कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को होती है. उन्होंने प्रशासन से सड़क का अभिलंब निर्माण एवं बेहतर जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि जलजमाव जैसी समस्याओं से लोगों को निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >