Madhubani News : अधिवक्ताओं ने सीजेआइ पर हुए हमले का किया विरोध

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीआर गवई पर पिछले 6 अक्टूबर को हुए हमले के विरोध में प्रतिशोध सभा का आयोजन किया.

मधुबनी. जिला अधिवक्ता संघ परिसर में अधिवक्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीआर गवई पर पिछले 6 अक्टूबर को हुए हमले के विरोध में प्रतिशोध सभा का आयोजन किया. सभा में अधिवक्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा कर कहा कि न्यायपालिका पर हमला, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर सीधा प्रहार है. अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुखिया पर हमला बर्दाश्त योग्य नहीं है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. सभा का संचालन करते हुए संघ के महासचिव शिवनाथ चौधरी ने कहा कि न्यायिक कार्रवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश पर अधिवक्ता राकेश किशोर द्वारा किए गए हमला का जितनी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का लाइसेंस रद्ध किया जाए. सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे. जो मुख्य न्यायाधीश के समर्थन नारे लगा रहे थे. प्रतिशोध सभा में अधिवक्ता मिश्रीलाल यादव, विभूति कुमार, रत्नेश्वर यादव, महेश्वर सिंह, रामकेवल साह, नरेश भारती, इरफानुल हक, विजेन्द्र झा, श्यामचंद्र झा, हीरालाल यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >