स्कॉर्पियो रोकते ही खुला राज, लदनियां में 85 किलो गांजा जैसा पदार्थ जब्त, 3 गिरफ्तार

लदनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से करीब 85 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है. पुलिस ने वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

मधुबनी: लदनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से करीब 85 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है. पुलिस ने वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है.

पथलगाढा-कुमरखत मार्ग पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो से मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एसआई पुलिस चौधरी ने पुलिस बल के साथ पथलगाढा से कुमरखत जाने वाली सड़क पर छापेमारी की.

इसी दौरान पुलिस ने उजली स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के क्रम में करीब 85 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस ने वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया.

दरभंगा के दो और मधुबनी का एक आरोपी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद उमर फारूक और मोहम्मद इम्तियाज, दोनों निवासी अलीनगर, दरभंगा तथा उदय शंकर दास उर्फ परमेश्वर दास, ग्राम जटही, थाना बाबूबरही, जिला मधुबनी के रूप में हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गये

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद पदार्थ एवं स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है. मामले में आरोपितों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है. बरामद पदार्थ की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि जांच के बाद की जायेगी.

यह भी पढ़ें

झंझारपुर में IDBI ATM गैस कटर से काटकर 3.08 लाख की चोरी, CCTV में दिखे 4 अपराधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >