Madhubani News : बिठौली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

देवहार पंचायत के बिठौनी गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मूलभुत सुविधाओं का अभाव है.

अंधराठाढ़ी. देवहार पंचायत के बिठौनी गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मूलभुत सुविधाओं का अभाव है. यह भवन काफी पुराना हो गया है. इसके साथ ही भवन का फर्श जमीन से कुछ ही इंच ऊपर है. बारिश होते ही बरसात का पानी अस्पताल में घुस जाता है. सेंटर पर भीषण गर्मी में बिजली की सुविधा नहीं है. पंखा भी नहीं लगाया गया है. शौचालय उपयोग के लायक नहीं है. पेयजल की असुविधा है. साफ सफाई का अभाव है. इस कारण स्टाफ व आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है. ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रतिदिन लगभग 15 मरीज पहुंचते है. मरीज को दवाएं भी दी जाती है. सीएचओ ने कहा कि पंचायत के मुखिया का सहयोग नहीं मिलने के कारण जेएस खाता नहीं खुल रहा है. इस कारण समस्या का निदान नहीं हो रहा है. मुखिया संतोष कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से बात हुई है. जल्द ही सभी कागजात उपलब्ध करा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >