Madhubani News : आरोपित के साथ अपह्त लड़की बरामद

थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की को अपहरण कर्ता के साथ बरामद कर लिया गया.

राजनगर. थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की को अपहरण कर्ता के साथ बरामद कर लिया गया. बताया गया कि अगस्त माह में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था. उसके अपहरण से संबंधित लड़की की मां ने राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अवर निरीक्षक मेघा कुमारी ने नाबालिग लड़की को उक्त युवक सुजीत राम के साथ बरामद किया है. बरामदगी के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में तथा लड़की को मेडिकल जांच और न्यायालय में उपस्थापित किया गया. यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुड्डू ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >