Madhubani: खुटौना में 999 लीटर नेपाली शराब बरामद, कार छोड़कर फरार हुए तस्कर

खुटौना थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 999 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है. सूचना मिलने पर पुलिस ने नाका लगाया, लेकिन तस्कर कार छोड़कर भाग गए. पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Khutauna News: खुटौना थाना पुलिस ने रविवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 999 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब लदी एक कार को भी जब्त किया है. हालांकि, पुलिस को देखकर कार में सवार तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये.

नेपाल से शराब की खेप आने की मिली थी सूचना

थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार, पुलिस की टीम रात में गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान सूचना मिली कि शराब तस्कर नेपाल से शराब की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी में हैं.

सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गये रास्ते पर विशेष नाका लगाया. काफी देर इंतजार के बाद नेपाल की ओर से एक उजले रंग की कार आती दिखाई दी. पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को दूर से ही देखकर उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गये.

27 बोरों में मिली 3300 बोतल शराब

पुलिस ने कार को जब्त कर थाने लाया. तलाशी और गिनती के दौरान कार से प्लास्टिक के 27 बोरे बरामद हुए. इनमें 3300 बोतल नेपाली देशी शराब पैक थी. पुलिस के अनुसार, शराब की कुल मात्रा 999 लीटर है.

शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

सीमावर्ती इलाके में बढ़ायी गयी गश्ती

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है. शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए रात्रि गश्ती तेज कर दी गयी है. तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: अंधराठाढ़ी में वज्रपात से 14 वर्षीय किशोर की मौत, एक व्यक्ति झुलसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh kumar sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >