Madhubani News : आस्था : छठ महापर्व के दूसरे दिन हुई खरना, अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ आज

छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को व्रतियों ने खरना पूजन किया.

मधुबनी.

छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को व्रतियों ने खरना पूजन किया. कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में चतुर्थी तिथि शुरू होकर चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना के नाम से जाना जाता है. खरना के दिन छठी माई की विशेष पूजा, आह्वान और उनके लिए विशेष भोग प्रसाद बनाने की परंपरा है. इसके बाद सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को सांयकालीन अर्घ दान समर्पित करेंगे.

खरना की पूजा विधि और धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में प्रतिदिन प्रत्यक्ष दर्शन देने वाले भगवान सूर्य और षष्ठी यानि छठी मैया की पूजा को समर्पित छठ महापर्व का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है. कार्तिक महीने की शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय से इस पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है. दूसरे दिन रविवार को खरना पूजन किया गया. घर-परिवार और संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखे जाने वाले इस पावन व्रत के दौरान चार दिनों तक कठिन नियमों का पालन करना होता है. खरना के साथ छठ पूजा के 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होता है.

खरना का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि है जो कि सोमवार 27 अक्टूबर 2025 को प्रात:काल 06:04 बजे तक रहेगी. सूर्योदय प्रात:काल 06:29 बजे और सूर्यास्त सायंकाल 05:41 बजे होगा. ऐसे में छठ पूजा का व्रत रखने वाले व्रती शाम को सूर्यास्त के बाद 05:41 बजे के बाद खरना पूजा करेंगे.

आज होगा छठी माई का आगमन

मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि यानि खरना के दिन ही संतान सुख को बढ़ाने वाली छठी माता का आगमन होता है. ऐसे में आज सायंकाल सूर्यास्त के बाद उनका आह्वान किया जाएगा. गौरतलब है कि छठ पूजा में भगवान भास्कर के साथ षष्ठी देवी की विशेष रूप से पूजा की जाती है.

की गयी है व्यापक व्यवस्था

छठ महापर्व के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है. जिला प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई. वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न छठ घाटों पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >